गांधी और शास्त्री जी के योगदान को राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता: ललन पासवान

पटना: राजवंशी नगर में गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर समारोह का आयोजन मनोज लाल दास मनु की अध्यक्षता में हुई। समारोह में नीलिमा सिन्हा,सुमित श्रीवास्तव ,मनीषा श्रीवास्तव, अमन अमित,आशीष निखिल,शुभम कुमार, आदि उपस्थित होकर गांधी और शास्त्री जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर विधान सभा में अनुसूचित जाति जन जाति कल्याण समिति के सभापति विधायक ललन पासवान ने कहा कि गांधी और शास्त्री जी के राष्ट्र के प्रति दिया गया योगदान अविस्मरणीय है।

उनके द्वारा राष्ट्र को अंग्रेजो के चंगुल से आजाद कराने के लिए किए गए कार्यों के समक्ष राष्ट्र हमेशा नतमस्तक रहेगा।गांधीजी ने सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश की आजादी दिलाने में जो भूमिका निभाई उससे आज परा विश्व कायल है। शास्त्री जी ने सादगी में रहते हुए जो कार्य देश के लिए किया वह आज भी अनुकरणीय है। इस अवसर पर समाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता मनोज लाल दास मनु ने कहा कि गांधीजी और शास्त्री जी मानव नहीं महा मानव थे।सरकारों को चाहिए कि वो आज के दिन स्कूलों और कालेजों में छुट्टी न करे ,आज के दिन दोनों महामानव के लिए विशेष क्लास चलाकर आज के पीढ़ी को गांधी और शास्त्री के बारे में जानकारी दे। आज की पीढ़ी को गांधी और शास्त्री जी के बारे में जानकारी उपलब्ध कराए।

Facebook Comments