नवाब सिंह नागर ने उत्साहवर्धन के लिए क्षेत्र के लोगो का किया धन्यवाद्
Date posted: 5 June 2019
नोएडा: NTPC दादरी के गॉव सीदीपुर में क्षेत्र के ग्रामीणों ने नवाब सिंह नागर का ऊ.प्र. गन्ना किसान संस्थान का अध्यक्ष बनाये जाने पर स्वागत एवं अभिनन्दन किया ! इस अवसर पर नवाब सिंह नागर ने क्षेत्र के लोगो का उत्साहवर्धन करने के लिए धन्यवाद् ज्ञापित करते हुए कहा की इस क्षेत्र का हमेशा विशेष स्नेह व् सहयोग रहा है इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूँगा I साथ ही हमेशा की तरह इस चुनाव में भी भाजपा को विशेष सहयोग करने से मोदी ने केंद्र में पुनः सत्ता संभाली है ! इस बार केंद्र सरकार जनता की बेहतरी के लिए और गति से कार्य करेगी !
पहली कैबिनेट बैठक में ही किसानो को सम्मान राशि देने का दायरा बढाकर सभी को लाभ देने का महत्वपूर्ण निर्णय लेकर संकेत दे दिया है की केंद्र सरकार किसानो के हितो को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी !
कार्यक्रम संयोजक संजीव तोमर ने सभी ग्रामीणों का ऐसी गर्मी में भी आने का धन्यवाद् दिया ! अध्यक्षता बॉबी रावल ने की और संचालन धर्मेंद्र सिंह ने किया ! कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनील भाटी, राजे कसना , विजय नागर , गंभीर सिंह सीसोदिआ, राजकुमार वर्मा , योगेंद्र भाटी , कमल सिंह प्रधान , लाला कमल ,रामवीर सिंह, ऋषिपाल राणा आदि मौजूद रहे !
Facebook Comments