झारखंड में नक्सली हमला नाकाम, 40 किलो आईईडी बरामद

रांची: झारखंड के गिरिडीह जिले में सुरक्षा बलों ने 40 किलोग्राम का इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद कर एक बड़े नक्सली हमले को नाकाम कर दिया है। एक गुप्त सूचना के आधार पर आईईडी बरामद किया गया और बाद में शुक्रवार दोपहर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और झारखंड पुलिस की एक संयुक्त टीम द्वारा इसे निष्क्रिय कर दिया गया।

Facebook Comments