बिहार में फिर पूर्ण बहुमत से बनेगी एनडीए की सरकार: सम्राट चौधरी

पटना: दीघा विधानसभा में गुरुवार को विकास मंडल और शहीद जगदेव मंडल में वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सप्तऋ़षि सम्मेलन का आयोजन किया गया। विकास मंडल का कार्यक्रम आशियाना के रामनगरी में आयोजित किया गया जबकि
शहीद जगदेव मंडल का मुरलीचक में आयोजन हुआ। मुरलीचक में आयोजित कार्यक्रम में ​पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी ने
कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ हैं।

भाजपा आज शीर्ष पर है क्योंकि यह कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में एनडीए को जनता का अपार समर्थन मिलेगा। बिहार में एनडीए की सरकार फिर से बननी तय है। वहीं आशियाना के रामनगरी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधान पार्षद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राधामोहन शर्मा ने कहा कि सप्तऋ़षि से मेरा आग्रह है कि वो घर&घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखें।

कार्यक्रम के दौरान दीघा विधायक संजीव चौरसिया ने विधानसभा क्षेत्र में हो रहे समर्ग विकास के बारे में लोगों को
विस्तार से बताया। इस मौके पर विकास मंडल से सुखाड़ी सहनी, धर्मेंद्र प्रसाद, सुखवीर सहनी के साथ-साथ सैकड़ों लोग वहीं शहीद जगदेव मंडल से राधा स्वामी विजेंद्र राम राम नरेश पासवान नौमि मांझी अनीश कुमार समेत दर्जनों लोगों ने भाजपा की सफल कार्यकलापों एवं विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर विकास मंडल अध्यक्ष रंजन कुमार पप्पू एवं शहीद जगदेव मंडल अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, हेमलता वर्मा, अनिल मिश्रा, गिरिजेश नंदन कुमार, गणेश कुमार, नागेंद्र कुमार, वार्ड पार्षद प्रभा देवी, मनोज सिंह, दीपू चंद्रवंशी, प्रमोद कुमार, करुणा विद्यार्थी, योगेश योगी, रेखा उपाध्याय, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।

Facebook Comments