देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख के करीब केस, 2023 की मौतें
Date posted: 21 April 2021
नई दिल्ली: भारत में 15 अप्रैल से रोजाना 2 लाख से ज्यादा नये कोविड-19 के मामले दर्ज किए जाने के बाद अब भारत में बुधवार को पिछले 24 घंटों में 2,95,041 नए मामलों का एक और रिकॉर्ड बना है। स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इसके साथ ही देश में कुल मामलों की संख्या 1.56 करोड़ के पार हो गई है। इसी अवधि में भारत में 2,023 मौतों की रिकॉर्ड संख्या भी दर्ज की गई।
पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद पहली बार मरने वालों की संख्या 2,000 से अधिक आई है, जिससे देश में अब तक कुल 1,82,553 लोगों की मृत्यु हो गई है। भारत में मंगलवार को 1,761 लोगों की मौत की सूचना दी थी।
Facebook Comments