पर्यावरण दिवस पर नव ऊर्जा युवा संस्था ने किया पौधरोपण

नोएडा: धरा पर जीवन बचाने के लिए नव ऊर्जा युवा संस्था के युवाओं ने पर्यावरण दिवस पर शनिवार को अनेक जगहों पर पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्था के युवाओं ने 40 पौधे लगाए जिसमें गुलमोहर, नीम, जामुन और शीशम आदि के पौधे लगाए। पौधरोपण के कार्यक्रम पर्यावरण के प्रति निवासियों ने बढ़ चढ़ कर पौधरोपण किया और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

इस मौके पर संस्थापक करुणेश् शर्मा जी ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन की सपत्ति हैं, इसे बचाने के लिए सभी आगे आए। संस्था के उपाध्यक्ष संदीप पाठक ने कहा कि पर्यावरण का दूषित होना दुनिया की गंभीर समस्याओं में है। इस समस्या का निवारण वृक्ष ही कर सकते हैं।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा जी ने कहा कि शहर में लोग सही ढंग से सांस तक नहीं ले पा रहे हैं, इसका जिम्मेदार कोई एक नहीं बल्कि हम सब हैं।

इस मौके पर सुधीर राय, विनोद कपूर, संदीप पाठक, दीपक चौधरी, करुणेश् शर्मा, सोनू सिंह, सचिन गुप्ता, विजय रावत, नरिंदर सिंह नेगी, अनमोल सहगल सहित कई युवक व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Facebook Comments