‘‘जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं‘‘: प्रधानमंत्री मोदी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने आज यहां लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में रिकवरी प्रतिशत बेहतर हो रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि ‘‘जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं‘‘ कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए फेस माॅस्क, हैडवाश व सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करे।

प्रदेश में आज 14,775 हाॅट स्पाॅट एरिया है। उन्होंने कहा है कि कल से हाॅट स्पाॅट एरिया में काफी कमी आयी है। प्रदेश के 14,735 कन्टेनमेंट जोन के 1,169 थानान्तर्गत है। उन्होंने कहा कि लगातार कन्टनमेंट जोन में भी कमी आयी है।
सहगल ने बताया कि कोरोना की वजह से जो आर्थिक गतिविधियाॅ प्रभावित हुयी थी, उसे पुनः संचालित कराने का प्रयास हो रहा है। बैंको के माध्यम से आत्मनिर्भर पैकेज में ईकाईयों को ऋण की सुविधा उपलब्ध हो रही है।

उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर उ0प्र0 रोजगार/स्वरोजगार सृजन अभियान में 14 मई से अब तक 4.54 लाख नई एमएसएमई इकाईयों को रूपये 14,319 करोड़़ का ऋण वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 4.34 लाख इकाईयों को आत्मनिर्भर पैकेज के अन्तर्गत रूपये 10,613 करोड़ के ऋण स्वीकृत कर वितरित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि इन दोनों इकाइयों के माध्यम से 20 लाख अतिरिक्त रोजगार उद्योग के माध्यम से विकसित करने में सफल रहे हंै।

सहगल ने बताया कि किसानों के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है। धान क्रय का कार्य प्रगति से कार्यरत है। इस बार प्रदेश सरकार ने 1000 अतिरिक्त धान क्रय केन्द्र स्थापित किये है। उन्होंने कहा कि किसान धान क्रय केन्द्रों पर धान अवश्य ले जाए। किसान यह भी सुनिश्चित करें की धान सूखा हो और नमी न हो। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 4000 धान क्रय केन्द्र संचालित है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 163.36 मी0टन के सापेक्ष इस वर्ष अभी तक 7265.28 मी0 टन धान की खरीद सुनिश्चित की जा चुकी है।

Facebook Comments