उत्तर रेलवे 40 और स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, राजधानी और शताब्दी भी शामिल

नई दिल्ली: रेल यात्रियों को अच्छी खबर देते हुए उत्तर रेलवे ने सोमवार को कहा कि वह राजधानी, शताब्दी एक्सप्रेस और दूरंतो सहित और 40 स्पेशल रेलगाड़ियों का परिचालन शुरू करने जा रहा है। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि हजरत निजामुद्दीन-पुणे एसी दुरंतो एक्सप्रेस स्पेशल, नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल, नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल और माता वेष्णों देवी कटरा-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस स्पेशल को 15 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा।

Facebook Comments