उत्कुष्ठ कार्यों के लिए नोवरा को मिला सम्मान

नोएडा: नोएडा शहर की प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्था नोवरा को देश की राजधानी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब दिल्ली में ग्लोबल यूथ पीस कॉन्क्लेव में सम्मानित किया गया।संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए किए गए कार्यों जैसे लोकतंत्र की लड़ाई, समान नागरिक अधिकारों, पर्यावरण,शिक्षा आदि के लिए किए गए कार्यों के दृष्टिगत यह सम्मान प्राप्त हुआ।बताते चले कि नोवरा देश की अपनी तरह की ग्रामीण संस्था है।

आपको बता दे कि शहर की प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्था नोवरा ने नोएडा के 81 गाँवों के लिए  कोरोना काल में राशन से लेकर लोगों के आने जाने , सरकारी योजनाओं आदि में आम निवासियों की निरंतर मदद की था।साथ ही साथ संस्था ने कोरोना से बचाव हेतु नोएडा पुलिस एवं सफाईकर्मियों को मास्क एवं सैनिटाइज़र का वितरण किया।ग्रामीण क्षेत्रों में बिना रजिस्ट्रेशन वैक्सीन लगवाने की लड़ाई लड़ी थी।
गाँवों में मास्क वितरण कर जागरूकता फ़ैलाने का काम भी ज़ोरों से किया था।इसके साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को लॉक डाउन के दौरान अधिकारियों और नेताओं तक पंहुचा कर उनका निस्तारण किया था।

Facebook Comments