नोवरा ने अब पुलिस को दिए मास्क एवं सैनिटाइज़र
Date posted: 8 May 2020
नोएडा: पिछले कुछ दिनों में जिस प्रकार पुलिस विभाग एवं प्राधिकरण सफाई कर्मियों में कोरोना की पुष्टि हुई है वह बेहद चिंताजनक है , यह दोनों ही विभाग कोरोना की इस लड़ाई में प्रमुख् योद्धाओं का काम कर रहे हैं ,ऐसे में इनका बीमार होना शहर ही नहीं देश के लिए खतरे की घंटी है। शहर की समाजसेवी संस्था नोवरा (नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन ) द्वारा आज कमिशनरी पुलिस को इस्तेमाल हेतु एक हज़ार मास्क एवं पचास लीटर सैनिटाइज़र दान में दिए ,गौरतलब है के इससे पहले भी संस्था प्राधिकरण के सफाई कर्मियों के इस्तेमाल हेतु इतने ही मास्क एवं सेनिटाइज़र दान दे चुकी है।
संस्था की ओर से अध्यक्ष रंजन तोमर एवं उपाध्यक्ष अजय चौहान ने आज यहाँ सेक्टर 14 स्थित कार्यालय जाकर शहर के एडीसीपी रणविजय सिंह को यह सामान उपलब्ध करवाया। इस मुलाकात से पहले नोवरा द्वारा विधायक पंकज सिंह से सुझाव लिया के संस्था किस प्रकार पुलिस की मदद कर सकती है , उनकी सलाह पर ही नोवरा द्वारा यह कदम उठाया गया।
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष रंजन तोमर ने संवाददाताओं को बताया के इस युद्ध की पहली पंक्ति में खड़े कोरोना योद्धाओं में पुलिस कर्मी भी आते हैं , कमिशनरी पुलिस द्वारा ऐसे काल में बेहद अनुकरणीय कार्य किया जा रहा है , ऐसे में सामाजिक संस्था होते हुए एवं आम जनता का भी एक हिस्सा होते हुए हमारा यह फ़र्ज़ है के हम इनकी सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करें , मास्क एवं सैनिटाइज़र इस लड़ाई के अस्त्र और शस्त्र हैं , इनके बिना यह योद्धा अधूरे हैं , ऐसे में इनकी कमी किसी भी प्रकार नहीं होनी चाहिए , अतः संस्था ने यह निर्णय लिया के कोरोना योद्धाओं के सम्मान के साथ साथ उनकी सुरक्षा भी आवश्यक है।
संस्था के उपाध्यक्ष अजय चौहान ने कहा के नोवरा द्वारा हाल ही में मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिया था उसके बाद संस्था द्वारा दानदाताओं से भी मदद मांगी गई , उसके बाद से आये चंदे से ही यह सामान दान दिया जा रहा है , संस्था उन सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त करती है।
ए डी सी पी रणविजय ने संस्था का आभार जताया और कहा के पुलिस विभाग के लिए कार्य कर रहे कर्मियों के लिए इस प्रकार का समर्थन उनके मनोबल को बढ़ाएगा एवं और ज़्यादा कर्मठता से कार्य करने को प्रेरित करेगा।
Facebook Comments