ॐ विश्रांति चैरिटेबल सोसाइटी ने जरूरत मंदों को भोजन सामग्री किया वितरण
Date posted: 4 May 2020
नोएडा: ओम विश्रांति चैरिटेबल सोसाइटी द्वारा गाँव बरोला नोएडा में 200 जरूरत मंदों में भोजन सामग्री का वितरण किया गया । जिसमें आटा दाल चावल सरसों का तेल चीनी साबुन सैनिटाइजर मसाले मिर्ची धनिया नमक हल्दी इतियादी सूखा राशन का समान था । ॐ विश्रांति चैरिटेबल सोसाइटी की अध्यक्षा ज्योति सक्सेना ने राशन वितरण करते समय सोशल डिस्टेंसिग का विशेष रूप से ध्यान रखा ।
अन्य लोगों से भी उचित दूरी बनाने का अग्रह किया । ज्योति जी का कहना है कि ऐसे कठिन समय में अपनी जान जोखिम में डालकर देश के लोगों की मदद करने वाले डॉक्टरों, पुलिस कर्मचारी, अधिकारियों, मीडिया के साथियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों का मैं बहुत सम्मान करती हूं । आज इन्हीं की वजह से हम सब लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने वहाँ उपस्थित लोगों से भी प्रार्थना की कि लौक डाउन का पूरी तरह पालन करें तथा अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर नहीं निकले, तभी हम इस कोराना महामारी पर विजय प्राप्त कर सकेंगे ।
Facebook Comments