धरा दिवस पर युवाओं ने की यमुना नदी की सफाई एवं पौधरोपण

नोएडा: स्वस्थ पर्यावरण के लिए स्वच्छता जरूरी है इस विचार को मूर्त रूप देते हुए धरा दिवस पर युवाओं ने धार्मिक, सांस्कृतिक ²ष्टि से महत्वपूर्ण व बहुपयोगी नदी यमुना की सफाई कर समाज में स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान युवाओं ने नदी किनारे  अनेक जगहों पर पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। नोएडा से सुनीता खटाना ने भारतीय संस्कृति में नदियों के पौराणिक महत्व बताते हुए इसे मानव जाति को पवित्र करने वाला बताया।
बृज क्षेत्र की आस्था का प्रतीक यमुना नदी को मैला होता देख नव ऊर्जा युवा संस्था  के युवाओं ने उसे स्वच्छ करने की ठानी। संस्था के युवाओं ने शुक्रवार सुबह 6 बजे स्वयं यमुना में व्याप्त गंदगी को साफ करना शुरू कर दिया था। कुछ देर में ही कई किलों प्लास्टिक कचरे को नदी से बाहर निकाल दिया गया। युवाओं को साफ-सफाई करता देख आस पास के लोग भी इस मुहिम में जुट गए और युवाओं के साथ मिलकर नदी की सफाई में योगदान दिया। संस्था की तरफ से उपाध्यक्ष संदीप पाठक ने बताया कि भारत सरकार नदियों की सफाई के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। इसके लिए हम सभी को भी आगे आना होगा, तभी हमारी नदियाँ पहले की तरह स्वच्छ हो सकेंगी। युवाओं के इस प्रयास की लोगों ने सराहना की।

इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्था के युवाओं ने 10 पौधे लगाए जिसमें एस्टोनिया आदि के पौधे लगाए। पौधरोपण के दौरान युवाओं ने उनकी देखभाल का संकल्प लिया। इस मौके पर संस्था की तरफ से चंद्रमा मद्धेशिया ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन की सपत्ति हैं, इसे बचाने के लिए सभी आगे आए।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा जी ने कहा कि शहर में लोग सही ढंग से सांस तक नहीं ले पा रहे हैं, इसका जिम्मेदार कोई एक नहीं बल्कि हम सब हैं। इस स्वच्छता अभियान में सुनीता खटाना, सत्यवान खिलार, दीपक चौधरी, पुष्कर शर्मा, हिमांशू तिवारी, चंद्रमा मद्धेशिया, विवेक श्रीवास्तव, संदीप पाठक, मंगेश त्रिवेदी, विशाल श्रीवास्तव, उदित राणा, आशुतोष कंडवाल, अनुराग पांडेय, अभिषेक सिंह, विशाल कुंद्रा, गगन प्रताप आदि शामिल थे।

Facebook Comments