गैस एजेंसी के नाम से हो रहा ऑनलाइन फ्रॉड , एसएसपी से शिकायत
Date posted: 18 June 2019
नोएडा: शहर में ऑनलाइन फ्रॉड का एक और केस प्रकाश में आया है , गूगल पर गैस एजेंसी के नाम से पेज बनाकर एवं उसपर अपना कांटेक्ट नंबर देकर यह कार्य अंजाम दिया जा रहा है , इसके बाद खरीददार को बातों में फंसाकर एवं उसका विश्वास जीतकर कनेक्शन आदि देने के बहाने उसके बैंक सम्बंधित जानकारी ले ली जाती है अथवा पैसे मांग लिए जाते हैं , यह जानकारी चौहान इंडेन गैस एजेंसी के मालिक वरुण चौहान ने आज संवाददाताओं को दी |
उन्होंने कहा के वह एसएसपी कार्यालय में इसकी शिकायत कर चुके हैं किन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है , साइबर क्राइम सेल इस बाबत ठोस कदम नहीं उठा रहा है जबकि ऐसी एक और घटना सदरपुर की एक गैस एजेंसी के साथ हाल ही में हो चुकी है। बकौल वरुण चौहान उन्होंने शिकायत संख्या 2608/2019 दिनांक 6 जून 2019 को एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज़ कराई इसके बाद 14 जून को फिर शिकायत लेकर पहुंचे लेकिन अब तक कोई भी सही कार्यवाही न होती देख वह निराश हैं ,यदि ऐसे ही रहा तो कहीं न कहीं कोई बड़ा धोखा आम जनता के साथ हो जायेगा और पुलिस हाथ मलती रह जायेगी।
Facebook Comments