विपक्ष ने अनुसूचित जाति की कल्याण लिये के कुछ नहीं किया: स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरूवार को कांग्रेस-सपा व बसपा सहित अन्य विपक्षी दलों पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि आजादी के बाद विपक्षी दलों ने जातिगत मुद्दों पर राजनीति तो कि लेकिन अनुसूचित वर्ग के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया। उन्होेंने कहा कि भाजपा ने दलितों, शोषितों, वंचितों और पिछड़ों सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजना बनाकर काम किया है।

पार्टी सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास को मूलमंत्र मानकर आगे बढ़ रही है। इसीलिए समाज के सभी वर्गों का विश्वास भाजपा पर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज में समरसता लाने के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आगरा में अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के समापन सत्र में उपस्थित प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दलित, शोषित और वंचित और पिछड़ों के लिए जितने कार्य भाजपा सरकार में हुए उतने पिछले 70 वर्षों में नहीं हुए। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार एससी-एसटी वर्गों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आनाज, आवास, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, उद्योग आदि उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाऐें शुरू की गई हैं। भाजपा ने सामाजिक न्याय के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर के सपनों को साकार कर केंद्र सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने डा. अम्बेडकर के जीवन से जुडे़ स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में स्थापित करने का निर्णय किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मोर्चा के पदाधिकारियों व सदस्यों का आवाह्न करते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए उन्हें कार्य करना चाहिए।

Facebook Comments