रोटी-कपड़ा फाउंडेशन निशुल्क विद्यालय में स्वच्छता पर कार्यशाला आयोजित
Date posted: 11 July 2019
लखनऊ: बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के प्रसार के लिए सामाजिक संस्था ‘होप फाउंडेशन‘ ने आज रोटी कपड़ा फाउंडेशन द्वारा वंचित वर्ग के बच्चों के लिए चलाए जा रहे निशुल्क स्कूल में एक कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला में बच्चों को स्वच्छता के लाभ और गंदगी के कारण होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। गरीब और वंचित परिवारों के इन बच्चों के लिए संस्था द्वारा खान-पान की वस्तुएं भी वितरित की गईं। कार्यशाला में होप फाउंडेशन की रेशमा गुलशन शमी जी ने बच्चो को स्वस्थ और स्वच्छ रहने के तरीके और उनके फायदे भी बताये ।
इस अवसर पर रोटी-कपड़ा फाउंडेशन के संस्थापक आशुतोष चौबे और अध्यक्षा शोभा ठाकुर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर रेशमा गुलशन शमी का स्वागत किया। कार्यक्रम में कार्यक्रम के दौरान रोटी कपड़ा फाउंडेशन के जनरल सेक्रेटरी सचिन ठाकुर, वाइस प्रेसीडेंट शालिनी चौबे और वाइस प्रेसीडेंट संदीप ठाकुर सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे। रोटी-कपड़ा फाउंडेशन की ओर से शोभा ठाकुर जी और स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी तिवारी जी ने रेशमा का आभार व्यक्त किया ।
रोटी कपड़ा फाउंडेशन, लखनऊ समाज के गरीब और वंचित लोगों के उत्थान और उन्हें जीवन की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रयासरत संस्था है। यह संस्था गरीबों के लिए प्रतिदिन भोजन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य परीक्षण आदि की पूर्णतया निशुल्क व्यवस्था कर उनको आत्मनिर्भर बनने में अपना योगदान दे रही है।
Facebook Comments