पाकिस्तान ने एलओसी पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, 3 जवान शहीद

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में 3 भारतीय जवान शहीद हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, “नायक प्रेम बहादुर खत्री और राइफलमैन सुखबीर सिंह शुक्रवार को पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर की गई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों घायल सैनिकों ने बाद में दम तोड़ दिया।”

Facebook Comments