पंचायत चुनाव : सैफई में मुलायम के परिवार ने किया मतदान

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राज्य में लम्बे समय तक राज करने वाले मुलायम परिवार के लिए यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। सोमवार को यहां सैफई में बदायूं से पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, उनके पिता अभय राम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव के बेटे और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने भी मतदान किया।

मतदान के बाद पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव कहा, “समाजवादी पार्टी से समर्थित प्रत्याशी इटावा, मैनपुरी, कन्नौज इसके अलावा जहा भी लड़ रहे वह सभी विजय होंगे। सैफई में भी सपा समर्थित उम्मींदवार जीतेगा। कोविड के चलते नेताजी मुलायम सिंह यादव व पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सैफई वोट डालने नहीं आ पाएंगे। अखिलेश यादव अब ठीक हैं और वह जल्द ही हम सबके मध्य होंगे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य उर्फ अंकुर यादव ने पत्नी राजलक्ष्मी के साथ सैफई में मतदान किया।”

Facebook Comments