सामजिक न्याय के सबसे बड़े विरोधी हैं कांग्रेस-राजद जैसे दल: डॉ संजय जायसवाल

पटना:  भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री निखिल आनंद व अन्य वरीय नेताओ की उपस्थिति में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ भीम सिंह द्वारा लिखित पुस्तिका ‘सामाजिक न्याय- भाजपा बनाम कांग्रेस (तथ्यों के आईने में) का विमोचन किया गया.

इस मौके पर डॉ भीम सिंह का आभार प्रकट करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि यह पुस्तक साफ़ शब्दों में भाजपा द्वारा सामजिक न्याय के लिए किये गये कार्यों का विस्तार से वर्णन करती है. वहीं कांग्रेस शुरुआत से ही इन कार्यों का विरोध करती आयी है. काका साहेब कालेलकर की रिपोर्ट से लेकर आज समाजिक न्याय के लिए किये जाने वाले कार्यों का विरोध किया है. जिनकी उत्पति कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों के नाम पर हुई है, आज वह पार्टियां भी कांग्रेस की गोदी में खेल रही है. जब पिछड़ों के लिए अलग से आयोग बनाने की बात हुई तो उन्होंने इसका बायकाट किया था. समाजिक न्याय की बात करने वाले राजद जैसे दल पिछड़े आयोग की हमेशा से विरोधी रहे हैं, उनके मुंह से सामाजिक न्याय की बात हास्यास्पद लगती है. यह पुस्तक इन सभी सच्चाइयों को उजागर करती है.

Facebook Comments