वर्ल्ड इंगलिश ओलम्पियार्ड में धैर्य ने पाया देशभर में आठवां स्थान

पटना: बिहार के बच्चे देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हैं। इसे साबित कर दिखाया है राजधानी के पटेल नगर के लाल धैर्य ने। जदयू टेर्डर्स के प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रौशन कुमार मंडल व आईजीआईएमएस की चिकित्सक डॉ. प्रियंका सिंह के सुपुत्र धैर्य कुमार ने व्हीबॉक्स वर्ल्ड इंगलिश ओलम्पियाड में देशभर में आठवां स्थान प्राप्त किया है।

विशप स्कॉट स्कूल के सातवीं कक्षा के छात्र धैर्य कुमार ने व्हीबॉक्स वर्ल्ड इंगलिश ओलम्पियाड में 74 प्रतिशत अंक लाकर बिहार की प्रतिभा का जलवा देशभर में दिखाया है। उनकी इस सफलता से उनके माता पिता, शिक्षक व शुभचिंतक काफी खुश हैं।  धैर्य की इस सफलता पर जदयू टेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, पटना जिला अध्यक्ष प्रवीण आंनद, जिला उपाध्यक्ष श्वेतांक शेखर, दीपक कुमार, त्रषिकेश,महासचिव राहुल व जिला प्रभारी बमबम कुमार ने बधाई दी है।

Facebook Comments