पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, आज होगी अंत्येष्टि

अलीगढ़:  भारतीय राजनीति के पुरोधा कहे जाने वाले यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह का पार्थिव देह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से अलीगढ़ पहुंचे। सोमवार शाम को राजकीय सम्मान के साथ कल्याण सिंह की की अंत्येष्टि की जाएगी।

अलीगढ़ के अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम में उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए रामघाट रोड स्थित अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान जनता अपने चहेते नेता के अंतिम दर्शन के लिए आतुर रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह सहित अन्य नेताओं ने कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Facebook Comments