राजद-कांग्रेस के युवराजों से सावधान रहे बिहार की जनता: राजीव रंजन
Date posted: 19 August 2020
पटना: राजद-कांग्रेस पर हमलावर रुख जारी रखते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा “ यह किसी से छिपा नहीं है कि अपने युवराजों को स्थापित करने के चक्कर में आज राजद-कांग्रेस पूरी तरह से जमीन से कटे और विचारधारा से रहित पार्टी बन चुके हैं. इनका उद्देश्य जनता की सेवा नहीं बल्कि किसी भी तरह सत्ता पाना है. विगत एक साल की इनकी राजनीति देखें तो झूठ और दुष्प्रचार के सिवाए कुछ दिखाई नहीं पड़ता.
महज चंद वोटों के लिए इन्होंने सीएए, धारा 370 जैसे ऐतिहासिक मसलों से लेकर कोरोना संकट तक जिस तरह से जनता को भड़काने का प्रयास किया है, उसे देखते हुए इस बात की प्रबल संभावना है कि बिहार चुनावों को देखते हुए यह बिहार में भी हंगामा खड़ा करवाने की कोशिश कर सकते हैं. बिहार की जनता को इनसे सावधान रहना चाहिए, अपने मतलब के लिए यह अवसरवादी दल कुछ भी कर सकते हैं.”
श्री रंजन ने कहा “ राजद-कांग्रेस यह जानते हैं कि उनकी राजनीतिक जमीन पूरी तरह से खिसक चुकी है. इनके लाख झूठ बोलने के बाद भी जनता इनपर विश्वास करने के लिए तैयार नहीं है. यहां तक कि इनके कार्यकर्ताओं को भी इनपर भरोसा नहीं रहा. हर दिन लोग इनकी पार्टी छोड़कर जा रहे हैं. इसीलिए यह अब जनता को गुमराह कर सरकार के खिलाफ़ करने की असफल कोशिशों में लगे हुए हैं.”
श्री रंजन ने कहा “ राजद-कांग्रेस दोनों ही ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति में माहिर है. लोगों को जाति-धर्म के नाम पर बाँट कर ही इन्होने लंबे समय तक सत्ता का सुख भोगा था. इस चुनाव में भी वह फिर से लोगों में फूट डालने की कोशिश करें तो किसी को आश्चर्य नहीं होगा. बहरहाल यह दोनों दल जान लें कि इस बार इनकी कोई भी योजना सफ़ल नही हो पाएगी. लोग इनकी असलियत जानते हैं और इनके किसी झांसे में आने वाले नहीं हैं.”
Facebook Comments