प्रधानमंत्री की बातों पर अमल करें बिहार के लोग: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय
Date posted: 30 June 2020
पटना: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम को संबोधन को सराहते हुए उनके द्वारा की गयी घोषणा को जनहित में उठाया गया कदम बताया और गरीबों के हितकर बताया। उन्होंने यहां कहा कि पांच माह तक देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज दिये जाने की घोषणा का लाभ मिलेगा, जो दूसरे राज्यों से इस कोरोना महामारी के चलते अपने घर वापस लौटे हैं। बिहार में ऐेसे लोगों की संख्या लाखों में है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ की घोषणा का लाभ भी आने वाले उन बिहारी श्रमिकों को ज्यादा मिलेगा, जो दूसरे राज्यों में काम करते हैं। पहले उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
स्वास्थ्य मंत्री ने इस कोरोना काल में ‘मास्क’ और ‘दो गज की दूरी’ में बरती जा रही लापरवाही को खतरनाक बताते हुए सूबे के अवाम से अपील की है कि वे सरकार के निर्देश का पूरी तरह पालन करें, ताकि अपने जीवन को सुरक्षित रख सकें। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोगों को अपनी जिंदगी बचाने के लिए इस दिशा में पूरी तरह सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने प्रधनमंत्री के इस सोंच को कि देश का कोई गरीब भाई-बहन भूखा नहीं रहे मानवीयता से ओतप्रोत बताया। स्वास्थ्य मंत्री ने भरोसा जताया कि बिहार की जनता प्रधानमंत्री के इस संदेश को आत्मसात करेगी और कोरोना को राज्य से पूरी तरह समाप्त करने में शासन का सहयोग करेगी।
Facebook Comments