हर वर्ग के लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने में  उत्साह दिखा रहे हैं: मनोज तिवारी

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आज कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को करावल नगर के निवर्तमान विधायक कपिल मिश्रा की उपस्थिति में पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुये।

उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियां कारगर और असरदार हैं इसलिये पार्टी से जुड़ने के लिए लोगों मंे भारी उत्साह है। पार्टी की तरफ से जो लक्ष्य निर्धारित किया गया था उसको काफी पहले पूरा कर लिया गया, इसके बाद भी पार्टी से जुड़ने के लिए लोगों के उत्साह में कमी नहीं आ रही है। हर वर्ग के लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने में उत्साह दिखा रहे हैं।
श्री तिवारी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता भी घर-घर जाकर आम लोगों से सम्पर्क स्थापित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। चाहे राजनीतिक व्यक्ति हों, प्रोफेशनल हों, युवा वर्ग हो, महिलायें हों, व्यापारी हों, अनधिकृत कालोनियों तथा पुनर्वास बस्तियों के निवासी हों, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले कमजोर तबके के नागरिक हों, इसके अतिरिक्त फस्ट टाइम वोटरों का रूझान भाजपा की तरफ लगातार बढ़ रहा है।
करावल नगर के प्रमुख लोगों में आम आदमी पार्टी के निगम प्रत्याशी एवं वार्ड अध्यक्ष विनीत झा, वार्ड चैयरमेन मनोज , वार्ड अध्यक्ष उपेंद्र, विधानसभा अध्यक्ष ग्रामीण मोर्चा बदले राम, विधानसभा सचिव ग्रामीण मोर्चा प्रवीण डेढा, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अजीज खान, वार्ड अध्यक्ष रंजीत झा, समिति अध्यक्ष अवनीश शर्मा,अजय अग्रवाल, कांग्रेस के मंडल कार्यकर्ता संजय अग्रवाल, सादतपुर वार्ड अशोक, समाजसेवी सीमा पराशर सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।

Facebook Comments