नेपाल की जनता ने कहा कि हम नेपाल को चीन का गुलाम नहीं बनने देंगे, फूंका चीनी राष्ट्रपति का पुतला

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। नेपाल में चीन के खिलाफ एक बड़ा तबका लामबंद होने लगा है। चीन की शह पर नेपाल की ओली सरकार पर अंगीकृत नागरिकता लाकर मधेशियों का हक छीनने का प्रयास करने का आरोप लगा है। इसके विरोध में जनमत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका। जनमत पार्टी के रूपनदेही इकाई के अध्यक्ष रामकेश गुप्ता ने कहा कि ओली चीन कुत्सित राजनीति कर भारत व नेपाल के बीच रोटी-बेटी के संबंध को पूरी तरह से खत्म करना चाहता है। नेपाल सरकार की नागरिकता कानून का उनकी पार्टी विरोध करती है। हर गांव में इस आने वाले कानून के खिलाफ पार्टी जनजागरण कर रही है। बैठकों व सभा के जरिए लोगों को एकजुट किया जा रहा है। जनता को बताया जा रहा है कि चीन की शह पर ओली सरकार मधेशी जनता के संग विभेद कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी मधेशी जनता के हक की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। उन्हहोंने कहा कि हम नेपाल को चीन की गुलाम नहीं बनने देंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चीनी राष्ट्रपति से बाज आने की सलाह देते हुए नारेबाजी भी की।

Facebook Comments