प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ देश की जनता नहीं सहेगी: ओमवीर अवाना

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर द्वारा जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना की अध्यक्षता मे सेक्टर 74 स्थित सूपरटेक  नॉर्थ आई के पास पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।  जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना जी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूट में पंजाब कांग्रेस सरकार द्वारा सिक्योयरिटी में लापरवाही की वजह से प्रधानमंत्री को ख़तरा हो सकता था। क्या कांग्रेस भूल गई की इस तरह की लापरवाही देश को कितनी भारी पड़ सकती थी, देश दो प्रधान मंत्रि पहले ही खो चुका है।

  इस मौके पर  किसान मोर्चा के जिला महामंत्री घनश्याम यादव , जिला उपाध्यक्ष अजय यादव, रोहित शर्मा, जिला मंत्री सतपाल अवाना, जिला सह मीडिया प्रभारी सौरव बैसोया, जिला कार्यालय प्रभारी अभय त्यागी,  जिला कार्यकारणी सदस्य विजय अवाना ,भारतीय जनता पार्टी के  मंडल अध्यक्ष पंकज झा, किसान मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा , लीलू अवाना मंडल मंत्री सुमित कुमार, मंडल कार्यकारणी सदस्य मोनू कुमार, वरुण यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

Facebook Comments