भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर की हुयी योजना बैठक

नोएडा: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर की संगठनात्मक बैठक जिला भाजपा कार्यालय प्लॉट नं:-184  सेक्टर 116 पर जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना की अध्यक्षता में आगामी कार्यक्रम “किसान सम्मेलन की” योजना बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर और क्षेत्रीय मंत्री वरुण मालिक का गरिमायी उपस्थित रही। क्षेत्रीय अध्यक्ष जी ने सभी कार्यकर्ता को कार्यक्रम की रूपरेखा विस्तार से सभी जिला पदाधिकारियों व मंडल पदाधिकारियों को समझाया।

इस बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना ने कहा की सभी जिला पदाधिकारी और मंडल पदाधिकारी मिलकर ज्यादा से ज्यादा किसानो  को कार्यक्रम में लाकर किसान सम्मेलन कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।इस बैठक में किसान मोर्चा के  प्रदेश कार्यकारणी  सदस्य  सुशील शर्मा और रवि यादव , किसान मोर्चा के जिला महामंत्री घनश्याम यादव और मुक्तानंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष इंद्राज खटाना, पप्पू प्रधान, रोहित शर्मा , मूलचंद्र शर्मा, जिला मंत्री अनिल मास्टर , सुमित भाटी , साहिल शर्मा, सतपाल अवाना, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार झा, जिला शोध प्रमुख संदीप उपाध्याय, जिला सह मीडिया प्रभारी सौरव बैसोया , जिला कोषाध्यक्ष चरण सिंह प्रधान, जिला कार्यालय प्रभारी अभय त्यागी, जिला कार्यकारणी सदस्य भागवत  दयाल शर्मा, अशोक यादव  विजय अवाना धर्मेंद्र नंदा और मंडल अध्यक्ष शक्ति सिंह गुर्जर, महेश चंद्र गौतम  प्रमोद कुमार , संकित तंवर मंडल महामंत्री  प्रवीण तोमर  और संजय बैंसला, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा रौशन शर्मा अन्य देवतुल्य कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।

Facebook Comments