PM मोदी के जन्मदिन पर कल सेवा कार्यक्रम में भाग लेंगे जगत प्रकाश नड्डा

नई दिल्ली: कल देश के लोकप्रिय एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 70वां जन्मदिन है। इस अवसर पर पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक “सेवा सप्ताह“ का आयोजन किया है। राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर की उपस्थिति में आज दिल्ली भाजपा द्वारा किए जा रहे हैं “सेवा सप्ताह“ के आयोजन के संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया ने प्रेस वार्ता को संबोधित कर कल होने वाले सेवा कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर प्रदेश मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा उपस्थित थे।

सुनील देवधर ने कहा कि जो सेवा कार्यक्रम दिल्ली में हो रहे हैं वह पूरे देश भर में भी किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने अपना सारा जीवन देश सेवा के लिए अर्पण किया, जिन्होंने कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाया, ऐसे सेवा भाव से समर्पित व्यक्तित्व नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस पार्टी के कार्यकर्ता सेवा के माध्यम से ही मना सकते हैं, इसलिए पूरे देश भर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर “सेवा सप्ताह“ का आयोजन कर रहे हैं।
राजेश भाटिया ने बताया कि कल माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी चांदनी चैक के महावीर जैन स्कूल, राणा प्रताप बाग में आयोजित सेवा कार्यक्रम में भाग लेंगे। जगत प्रकाश नड्डा जी वृक्षारोपण करेंगे, पल्स ऑक्सीमीटर का वितरण करेंगे, दिव्यांगों जनों के बीच व्हीलचेयर का वितरण, बधिरजनों के बीच कानों की मशीन का वितरण करेंगे। इतना ही नहीं आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत जरूरतमंदों को रोजगार बढ़ाने के लिए फल और सब्जियों के साथ रेहड़ी-ठेला भी नड्डा जी के हाथों से दिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 14 सितम्बर से दिल्ली के 280 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ता रोज सुबह विभिन्न धार्मिक स्थलों, पार्क, मेट्रो स्टेशन, स्कूलों के आसपास, मार्केट से सफाई अभियान चलाकर श्रमदान कर रहे हैं। महिला कार्यकर्ताओं द्वारा झुग्गी बस्ती महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटे जा रहे हैं।
श्री भाटिया ने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कल विशेष रूप से दिल्ली में कई प्रमुख स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे। राष्ट्रीय मंत्री श्री सुनील देवधर जी भी रेड क्रॉस सोसाइटी में स्वंय रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि 520 गरीब बस्ती और 78 अस्पतालों में फल वितरित किया जाएगा। 4264 बूथों पर लगभग 31 हजार वृक्षारोपण के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेंगे। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा कार्यकर्ता जरूरतमंदों को अपना व्यवसाय शुरू करवाने के लिए मुद्रा लोन का फॉर्म भरवाएंगे। मेधावी छात्रों को सम्मानित किया, 70 बच्चों की स्कूल फीस भाजपा कार्यकर्ता देंगे। जरूरतमंद महिलाओं को घरेलू उपयोग के लिए कुकर, पहनने के लिए साड़ी, राशन किट दिए जाएंगे। चश्मे और नेत्रहीन व्यक्ति को विशेष छड़ी भी प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरगामी सोच, अद्वितीय कार्य एवं अथक परिश्रम से हम सब प्रेरणा लेते हैं, इस संदर्भ में  सोशल मीडिया पर 70 स्लाइड की प्रदर्शनी को प्रसारित व प्रचारित करने के लिए दिल्ली में 10 स्थानों पर प्रोजेक्टर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 20 सितम्बर को वर्चुअल रैली के माध्यम से सेवा सप्ताह को यादगार ऊपर मनाया जाएगा।

Facebook Comments