अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे PM मोदी
Date posted: 13 September 2021
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रदर्शनी मॉडल का भी दौरा करेंगे।
विश्वविद्यालय की स्थापना राज्य सरकार द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और समाज सुधारक राजा महेंद्र प्रताप सिंह की स्मृति और सम्मान में की जा रही है।
विश्वविद्यालय अलीगढ़ की कोल तहसील के लोधा गांव और मुसेपुर करीम जरौली गांव में कुल 92 एकड़ से अधिक क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा।
Facebook Comments