PM मोदी ने की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, अमित शाह और हर्षवर्धन भी रहे मौजूद
Date posted: 24 November 2020
नई दिल्ली: देश में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ता दिखाई दे रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो अहम बैठकों की अध्यक्षता कर रहे हैं। पीएम मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधे संवाद कर रहे हैं, जिसमें कुछ राज्यों में बढ़ते कोरोना के मामलों पर बात हो रही है। इसके अलावा सभी राज्यों के साथ कोरोना वैक्सीन के वितरण की नीति पर भी बात होगी।
Facebook Comments