प्रधानमंत्री मोदी ने जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं का दिया संदेश

नई दिल्ली:  कोरोना से बचाव के लिए प्लेकार्ड और बैनर के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं का संदेश देने के लिए आज दिल्ली भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एवं प्रदेश मंत्री नीमा भगत ने करकड़ी मोड़ रेड लाइट, प्रीत विहार, प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी एवं प्रदेश मंत्री लता सोढ़ी ने फैज चौक हनुमान मंदिर, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने शक्ति नगर चौक,

प्रदेश उपाध्यक्ष जयवीर राणा एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने द्वारका मोड़, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल एवं प्रदेश प्रवक्ता सत प्रकाश राणा ने न्यू मोती बाग रेड लाइट, प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता ऋचाा पांडे मिश्रा एवं दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संतोष पाल ने आनंद सागर, मयूर विहार, प्रदेश मंत्री संतोष गोयल एवं प्रदेश प्रवक्ता यासिर जिलानी ने क्राउन प्लाजा ओखला फेस 2, प्रदेश प्रवक्ता हरीश खुराना एवं प्रदेश मंत्री सुनीता कांगड़ा ने राजा गार्डन चौक, प्रदेश प्रवक्ता सतीश गर्ग एवं पूर्व प्रदेश मंत्री संजीव शर्मा ने आजादपुर चैक पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैनर-पोस्टर के माध्यम से जनता को 2 गज दूरी, मास्क है जरूरी का संदेश दिया और कोरोना से बचाव हेतु उपायों के बारे में जागरूक किया।

Facebook Comments