प्रधानमंत्री मोदी 16 दिसम्बर को रायबरेली की जनता को देगें सौगातें: डाॅ. पाण्डेय
Date posted: 10 December 2018
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष संासद डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने रायबरेली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया, रायबरेली की मार्डन कोच फैक्ट्री में पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 16 दिसम्बर को रायबरेली की मार्डन कोच फैक्ट्री लालगंज में पहुंचेगे।
प्रधानमंत्री रायबरेली सहित इस क्षेत्र की जनता की खुशहाली के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं की सौगात भी देंगे। मोदी जनसभा के माध्यम से रायबरेली की महान जनता को सम्बोधित करेंगे।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी, एमएलसी दिनेश सिंह, विधायक धीरेन्द्र सिंह, राम नरेश रावत, दल बहादुर कोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह, लोकसभा संयोजक अजय त्रिपाठी, लोकसभा प्रभारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष रामदेव पाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Facebook Comments