घर-घर दस्तक देकर पहुंचाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चिट्टी

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी के परिवार सम्पर्क अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार-2 की पहली वर्षगांठ पर सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों व जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ जन-जन से संपर्क व संवाद करते हुए पार्टी हर बूथ तक पहुंचकर हर घर की दहलीज पर दस्तक दे रही है। प्रत्येक बूथ पर पार्टी के दो कार्यकर्ता शारीरिक दूरी, मास्क व सेनिटाइजर के उपयोग के साथ शासन व प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए जन सम्पर्क कर रहे है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चिट्टी लेकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल व बूथ के पदाधिकारियों सहित सांसद, विधायक, निगमों आयोगों के अध्यक्ष व सदस्य तथा सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने बूथों पर परिवार सम्पर्क अभियान के तहत अदम्य राजनीतिक साहस से लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों को हर दहलीज तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

परिवार सम्पर्क अभियान के तहत आज केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह गाजियाबाद महानगर, संजीव वालियान मुजफ्फरनगर, साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा गौतबुद्धनगर में बूथ पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का पत्र घर-घर पहुंचाया।

वहीं प्रदेश सरकार में मंत्री भूपेन्द्र चौधरी मुरादाबाद जिला, सुरेश राणा शामली, श्रीकान्त शर्मा मथुरा महानगर, डा. महेन्द्र सिंह लखनऊ जिला, मुकुट बिहारी वर्मा बहराइच, रमापति शास्त्री गोण्डा, अनिल राजभर वाराणसी जिला, चेतन चौहान अमरोहा, चैधरी लक्ष्मी नारायन सिंह मथुरा जिला, नीलिमा कटियार कानपुर महानगर, ब्रजेश पाठक लखनऊ महानगर, स्वाती सिंह लखनऊ महानगर, नंदगोपाल गुप्ता नंदी व सिद्धार्थनाथ सिंह प्रयागराज महानगर, राजेन्द्र प्रताप सिंह प्रतापगढ़, बलदेव सिंह ओलख रामपुर, कपिल देव अग्रवाल व विजय कश्यप मुजफ्फरनगर, रमाशंकर पटेल मिरजापुर, गुलाबों देवी संभल, संदीप सिंह अलीगढ़ जिला, रामनरेश अग्निहोत्री मैनपुरी, महेश गुप्ता बदायूं, अजीत पाल कानपुर देहात, कमलारानी वरूण कानपुर ग्रामीण, राजेन्द्र प्रताप सिंह धुन्नी फतेहपुर, चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय चित्रकूट, मनोहर लाल मन्नू कोरी ललितपुर, जीएस धर्मेश आगरा महानगर, रवीन्द्र जायसवाल वाराणसी महानगर, लाखनसिंह राजपूत औरैया, अनिल शर्मा बुलन्दशहर, श्रीराम चौहान संतकबीरनगर, जय प्रताप सिंह व सतीश द्विवेदी सिद्धार्थनगर, आनंद स्वरूप शुक्ल बलिया, गिरीश यादव जौनपुर, सुरेश पासी अमेठी तथा चौधरी उदयभान सिंह ने आगरा जिला में अपने बूथ पर पहुंचकर हर परिवार से सम्पर्क किया और मोदी सरकार की उपलब्धियां उन्हें बतायीं।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नबाव सिंह नागर नोयडा महानगर, पद्म सिंह चौधरी व अक्षवरलाल गौड़ बहराइच, रंजना उपाध्याय चित्रकूट, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर जौनपुर, पंकज सिंह नोएडा महानगर, सलिल विश्नोई कानपुर महानगर, प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह गाजियाबाद महानगर, अंजूला माहौर आगरा महानगर, देवेन्द्र सिंह चौधरी मेरठ जिला, कौशलेन्द्र सिंह वाराणसी जिला, देवेश कोरी कानपुर ग्रामीण, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी मेरठ महानगर, रजनीकान्त महेश्वरी कासगंज, मानवेन्द्र सिंह कानपुर महानगर, क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धमेन्द्र सिंह ने गोरखपुर महानगर तथा क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह पीलीभीत में मोदी सरकार-2 की वर्षगांठ पर सरकार के निर्णयों व उपलब्धियों को जन-जन के बीच पहुंचाने काम किया।

Facebook Comments