चैलेंजर्स ग्रुप के पांचवी बार अध्यक्ष बने प्रिंस शर्मा 

 नोएडा:  नोएडा के सैक्टर-22 स्थित चैलेंजर्स ग्रुप कार्यालय पर संस्थापक प्रिंस शर्मा के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी के विस्तार हेतु बैठक का आयोजन किया गया व साथ ही कार्यकर्ताओं को पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए शुभम गुप्ता को उपाध्यक्ष, शैलेंद्र चौहान को महासचिव, पीयूष शर्मा को सचिव, रोशनी कुमारी को कोषाध्यक्ष, आईटी प्रबंधक गीतिका आर्य और सूरज झा को ग्रेटर नोएडा के प्रमुख पद पर  नियुक्त किया। संस्था की सर्व सहमति से प्रत्येक चार वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रिंस शर्मा को पुनः अध्यक्ष पद पर चुना गया।

इसी दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों ने युवाओं को संस्था की सदस्यता दिलाई। चैलेंजर्स ग्रुप संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने नवनियुक्तियों को ढेरों शुभकामनाएं दी और अपने राष्ट्र एवं समाज को मजबूत करने हेतु व अपनी सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया। ताकि आगमी भविष्य की नींव को देश के युवा मिलकर एक बेहतर दिशा प्रदान कर सकें। बैठक के दौरान अनुज राणा, कुणाल,आदर्श गुप्ता, तरुण शर्मा, विक्रम, राहुल, राज ठाकुर आदि सदस्य मौजूद रहे।

Facebook Comments