असम में सोमवार से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगी प्रियंका गांधी
Date posted: 28 February 2021

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार से दो दिनों के लिए असम में चुनाव प्रचार करेंगी। प्रदेश में कांग्रेस नीत गठबंधन सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है। उनके कार्यालय ने इस आशय की सूचना देते हुए कहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा 1 और 2 मार्च को चुनाव प्रचार के लिए असम में होंगी।
Facebook Comments