प्रियंका पहले बिहार में कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट करें, तब लालू प्रेम दिखाएं: मनोज शर्मा

पटना: बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि तुम ही से दोस्ती, तुम ही से दुश्मनी, ऐ साहिब यह काम न कर… प्रियंका गांधी का लालू यादव के प्रति सहानुभूति तो समझ में आता है, लेकिन लालू यादव की आड़ में भाजपा पर हमला करना यह नासमझी है। प्रियंका गांधी को शायद लालू यादव के इतिहास के बारे में नहीं मालूम है।

बिहार के अंदर कांग्रेस कल भी लालू यादव के हाथ की कठपुतली थी और आज भी कांग्रेस तेजस्वी यादव के हाथ की कठपुतली है। चुकी प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा पर हमला करने का कोई मौका नहीं मिल रहा है तो, उन्होंने लालू यादव का सहारा ले लिया है। जबकि लालू यादव और लालू यादव के परिवार के तरफ से कांग्रेस को हाशिए पर रखा जाता है। प्रियंका गांधी पहले बिहार में कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट करें तब लालू प्रेम दिखाएं।
प्रियंका जी, जरा इतिहास को खंगालिए और अपने ज्ञान चक्षु को खोलिए, लालू यादव ने चारा घोटाला अपने मुख्यमंत्री काल में किया था। और लालू यादव अपने ही मुख्यमंत्री काल में अपने ही बनाए होटवार जेल में गए थे। उस समय भाजपा सरकार में नहीं थी। उस समय एच डी देवगौड़ा देश के प्रधानमंत्री थे और लालू यादव ने उनका समर्थन किया था। अब प्रियंका गांधी जी बताएं कि इसमें भाजपा कहां से आ गई। मुझे लगता है कि उत्तर प्रदेश की भावी हार को देखते हुए, प्रियंका गांधी विचलित हो गई है उन्हें भूत भविष्य का कोई ज्ञान नहीं रह गया है। इसलिए उलूल जुलूस बयानबाजी करके सुर्खी में  बने रहना चाहती हैं।
प्रियंका गांधी को जरा बिहार में अपनी पार्टी की स्थिति को भी देख लेना चाहिए । किस तरह से तेजस्वी यादव कांग्रेस को हर मसले पर आइना दिखा देते हैं। पिछले दिनों बिहार में विधानसभा उप चुनाव हुआ, उसमें एक सीट कांग्रेस की बन रही थी, लेकिन आरजेडी ने एक सीट नहीं दिया। अंत में कांग्रेस को दोनों सीट पर चुनाव लड़ना पड़ा। अभी वर्तमान में आरजेडी ने विधान परिषद के स्थानीय निकाय चुनाव में 24 सीट में से 1 सीट कांग्रेस को नहीं दिया है। बिहार में कांग्रेस के नेता कहते हैं कि आरजेडी से कोई गठबंधन नहीं है। लेकिन, प्रियंका गांधी का लालू यादव से यह प्रेम उनको बैकफुट पर ला रहा है। अब तो सिर्फ कांग्रेस लालू यादव की चरण वंदना ही कर सकती है।

Facebook Comments