प्रियरंजन की करोना से मौत, बिहार व अन्य प्रदेशो के सदस्यो ने दी श्रद्धांजली

पटना: महिलाओ को आत्म निर्भर बनाने में समर्पित मिथिला कॉलोनी की महिला समाज सेविका कई संस्थाओं से जुड़ी रहने वाली सोनी प्रियरंजन का निधन आज करोना से नेताजी सुभाष चंद्र बोस अस्पताल बिहटा में हो गया। 35 साल की सोनी प्रियरंजन चार दिनों पुर्व करोना पॉजिटिव होने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी जहां आज अहले सुबह अंतिम सांस ली।

सोनी प्रियरंजन के निधन के समाचार सुनते ही कई संस्थाओं में मातम छा गया। मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतर्राष्ट्रीय के बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोनी के निधन पर आज मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतर्राष्ट्रीय बिहार और कर्ण कायस्थ कल्याण मंच की ओर से संयुक्त रुप से जूम पर शोक सभा का आयोजन बिहार अध्यक्ष मनोज लाल दास मनु और संचालन बिनय कुमार कर्ण के संचालन में संपन्न हुई जिसमे सबों ने एक सुर से सोनी प्रियरंजन के निधन को समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।

जूम मीटिंग में बिहार, नेपाल व अन्य प्रदेशो से सदस्यो ने सोनी प्रियरंजन को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुऐ  कहा कि सोनी प्रियरंजन हमेशा समाज में जाति धर्म से ऊपर उठकर महिलाओ को रोजगार दिलाकर आत्म निर्भर बनाने में समर्पित रहती थी। सदस्यो ने इश्वर से सोनी प्रियरंजन के आत्मा को शांति प्रदान करने व परिजनों को दुःख हुआ की शक्ति प्रदान करे।

शोक सभा में शामिल सदस्यो में अनिल कर्ण, राजेन्द्र कर्ण , नीलिमा सिन्हा, राजेश कुमार कंठ, संजय कुमार, दीपक श्रीवास्तव, भरत किशोर चौधरी, दीपक लाल दास, संजीव कुमार, सतीश कुमार दास, रूपेश रंजन, श्वेता श्रीवास्तव, सुचित्रा कंठ, बंदना दत्ता डॉली, संगीता सिन्हा, मीरा बबली, अनुपमा सिन्हा, सीमा वर्मा, रश्मि कुमारी आदि उपस्थित थी।

प्रदेश महासचिव वंदना सिन्हा ने  सोनी प्रियरंजन के कार्यों को हमेशा याद रखने के लिए, हर साल सामाजिक कार्य व साहित्य के क्षैत्र में कार्यरत  महिलाओ को सोनी प्रियरंजन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

Facebook Comments