पंजाब के मुख्यमंत्री ने भाजपा को लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने की चुनौती दी

चंडीगढ़: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई दुखद घटना की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने मंगलवार को भाजपा को लोगों की आवाज दबाने के बजाय लोकतांत्रिक नैतिकता और मूल्यों का सम्मान करने की चुनौती दी। यहां महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा के सामने मौन विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने कैबिनेट सहयोगियों, विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र और राज्यों में भाजपा नीत सरकार की ज्यादतियों के आगे नहीं झुकने का संकल्प लिया।

Facebook Comments