राधा मोहन सिंह पहुंचे लखनऊ, कल संगठनात्मक रणनीति पर करेंगे चर्चा

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक कल 2 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से राज्य मुख्यालय पर होगी। प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह की उपस्थिति व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, सत्या कुमार,  संजीव चौरसिया, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी, व प्रदेश सह संगठन महामंत्री सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी व क्षेत्रीय अध्यक्ष सम्मलित होंगे। प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि प्रदेश प्रभारी पार्टी कार्यालय पर आयोजित अन्य संगठनात्मक बैठकों में भी सम्मलित होंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह आज दोपहर 01 बजे लखनऊ पहुंचे। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व अन्य पार्टी पदाधिकारियों व प्रमुख नेताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह का कैबिनेट मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह, ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री स्वाति सिंह जी सहित पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई, विजय बहादुर पाठक, संतोष सिंह, दयाशंकर सिंह, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री संजय राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधायक सुरेश तिवारी व सांसद संजय सेठ जी सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट पर स्वागत व अभिनंदन किया।

Facebook Comments