कमल रानी के निधन पर राजेंद्र प्रताप सिंह और अनिल राजभर ने व्यक्त किया शोक
Date posted: 2 August 2020
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ ने उत्तर प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में श्री सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतृप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री अनिल राजभर ने प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण जी के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कमल रानी वरुण जी का निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने व परिजनों को इस दुःख को सहने की क्षमता प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
Facebook Comments