रक्षाबंधन एक धार्मिक पर्व ही नहीं भारत की सांस्कृतिक पहचान का पर्व है: आदेश गुप्ता

नई दिल्ली:  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रक्षाबंधन मनाने आईं बहनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन एक धार्मिक पर्व ही नहीं भारत की सांस्कृतिक पहचान का पर्व है।

गुप्ता ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि सिर्फ राजा-महाराजा ही नहीं मुगल बादशाह भी रक्षाबंधन को मनाते थे। हमे इस परम्परा को आगे बढ़ा कर समाज में सद्भाव को और आगे बढ़ाना है। प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित राखी समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती योगिता सिंह के साथ महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रेनू सिंह, श्रीमती सोना कुमारी, श्रीमती टीना आहूजा एवं श्रीमती प्रियल भारद्वाज, महिला मोर्चा की महामंत्री डॉ मोनिका पंत एवं श्रीमती टीना शर्मा, महिला मोर्चा मंत्री श्रीमती शिखा भारद्वाज, श्रीमती शिखा माथुर सहित अन्य महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित थी।
महिला मोर्चा की अध्यक्षा योगिता सिंह ने बताया कि प्रदेश कार्यालय के अलावा दिल्ली के 14 जिलों के 45 अलग-अलग स्थानों पर राखी समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कोरोना फ्रंट लाइन वॉरियर्स के विभिन्न योद्धाओं के साथ-साथ सेना के जवानों को राखी बाँध कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया जिसमें डॉक्टर्स, नर्स, वार्ड कर्मचारी, पुलिस, सब्ज़ी व फल विक्रेता, सफ़ाई कर्मचारी आदि शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि इस समारोह में कई पुलिस स्टेशन के एसएचओ भी शामिल रहे जिसमें आर के पुरम से एसएचओ श्री राजेश शर्मा, सरोजनी नगर एवं मालवीय नगर के एसएचओ शामिल हैं।

Facebook Comments