नमो-नीतीश के राज में महिला सशक्तिकरण के लिए हुए क्रांतिकारी प्रयास: राजीव रंजन
Date posted: 9 June 2019
पटना: एनडीए के राज में बिहार की महिलाओं के जीवन में आए ऐतिहासिक बदलाव के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक राजीव रंजन ने कहा “ केंद्र तथा राज्य सरकार के सबल नेतृत्व और विकास कार्यों से बिहार की महिलाओं के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव आया है. याद करें तो पहले जहां राजद-कांग्रेस ने महिलाओं को सिर्फ वोटबैंक बनाए रखा था वहीँ बिहार में आज एनडीए सरकार मानों महिलाओं की अभिभावक बन चुकी है.
बिहार में नीतीश कुमार ने सत्ता में आते ही महिलाओं के लिए जो ऐतिहासिक कदम उठाए, उनमे 2014 के बाद और गति आ गयी. आज बिहार में बह रही विकास धारा से समाज महिलाओं के जीवन में उम्मीद की एक नयी किरण कौंध उठी है. आज बिहार में महिलाओं के शिक्षा से लेकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने तक में एनडीए की सरकार अहम भूमिका निभा रही है. याद करें तो पहले हर चुनाव में महिला आरक्षण का मुद्दा ज़ोर-शोर से उठाया जाता रहा है, लेकिन चुनाव थमते ही राजद-कांग्रेस जैसी पार्टियां इसके विरोध में खड़ी हो जाती थी. लेकिन एनडीए सरकार के सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री नीतीश जी ने इस संबंध में प्रावधान किए जिसके कारण आज महिला नेतृत्व उभरकर सामने आ रहा है. यह बिहार सरकार ही है जिसने देश में सबसे पहले महिलाओं को पंचायत चुनावों में 50% आरक्षण दे कर आधी आबादी होने का उनका वाजिब हक़ प्रदान किया है.
इसके अलावा महिलाओं को यहाँ सरकारी नौकरियों में भी 35% का आरक्षण दिया जा रहा है. महिलाओं की शिक्षा-दीक्षा की बात करे तो बिहार सरकार की साईकिल और पोशाक योजना से छात्राओं की संख्या में हुई बढ़ोतरी आज सबके सामने है. इसके अलावा छात्राओं की आर्थिक बाधा दूर करने के लिए बिहार सरकार हर इंटर पास करने वाली छात्रा को 10 हजार और हर ग्रेजुएट छात्रा को 25 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही है. इसके अलावा स्नातक करने वाली छात्रा को मिलने वाले अन्य भत्तों में भी बढ़ोतरी की गयी है, जिससे उन्हें कुल मिलाकर 54 हजार की राशि मिलने लगी है. केंद्र सरकार के कारण आज बिहार की 90 लाख से अधिक महिलाओं को रसोई के धुंए से मुक्ति मिल चुकी है, वहीं 90% से अधिक घरों में शौचालय की सुविधा उपलब्ध है. मुद्रा योजना और जीविका परियोजना ने अकेले ही राज्य की लाखों महिलाओं को गरीबी के दलदल से बाहर निकाल आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है.”
Facebook Comments