बिहार में राजद नेता की गोली मारकर हत्या, लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

आरा:  बिहार के भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल के एक नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई। गुरुवार को उसका शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता रवि यादव के रूप में की गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि राजद नेता और भेड़री गांव निवासी रवि यादव बुधवार की शाम एक श्राद्धकर्म में भाग लेने के लिए गए थे, लेकिन वे देर रात तक नहीं लौटे। गुरुवार की सुबह उनका शव गड़हनी के पास से बरामद किया गया है।

Facebook Comments