विफल पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ अनशन करे राजद: डॉo निखिल आनंद

पटना:  “बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉo निखिल आनंद ने 1 मई को राजद द्वारा अनशन का कार्यक्रम आयोजित करने पर कहा है कि,  अगर राजद को अनशन करना है तो झारखंड सरकार की अकर्मण्यता पर करे जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देर से सोकर जगा। यही नहीं राजद कोरोना की लड़ाई में पश्चिम बंगाल सरकार की बुरी तरह विफलता पर अनशन करे जिसके कारण बिहार सहित सभी पड़ोसी राज्यों में कोरोना के प्रसार का भयंकर खतरा उत्पन्न हो गया है।

पश्चिम बंगाल के चौबीस परगना, मुर्शिदाबाद, आसनसोल सहित अन्य इलाकों में कोरोना साइलेंट किलर के तौर पर बड़ी संख्या में लोगों की जान ले रहा है लेकिन ममता बनर्जी सरकार वोटबैंक बचाने के लिए मानवता से खुल्लमखुल्ला खिलवाड़ कर रही है।“

डॉo निखिल आनंद ने कहा कि, “25 अप्रैल उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में रालोसपा ने अनशन किया। अब रालोसपा की देखा- देखी राजद भी 1 मई को अनशन करने जा रही है यानि की राजद अब रालोसपा की भी पिछलग्गू पार्टी बन गई है। कोरोना की इस चुनौती के दौर में भी महागठबंधन के सहयोगी आपस में प्रतिस्पर्धा करने में लगे हैं। एक ओर बिहार सरकार जनता को मदद करने और काम करने में लगी है जबकि राजद राजनीति कर रही है।“

Facebook Comments