राममंदिर तक जाने वाले मार्ग समेत पांच जिलों में कल्याण सिंह के नाम पर होगी सड़क

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज होगा। उन्हें लोग नम आंखों से विदाई दे रहे हैं। अतरौली के नरौरा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पांच जिलों में सड़कों का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिह मार्ग करने का फैसला किया है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को घोषणा की है कि अयोया में राम जन्मभूमि की ओर जाने वाली एक सड़क का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिह के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में भी एक एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा।

Facebook Comments