समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने मनाई जयप्रकाश नारायण की जयंती

नोएडा: समाजवादी पार्टी (सपा ) ने सोमवार को जय प्रकाश नारायण की जयंती मनाई। सपा महानगर अध्यक्ष दीपक विग  के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। सपा नेताओं ने जय प्रकाश नारायण की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर दीपक विग ने कहा कि जेपी का जो विचार है और जैसा उन्होंने नेतृत्व किया उसी से हम सब लोग जाने और सीखे उसके आधार पर आज हम सब काम कर रहे हैं। जेपी के विचारों को ही अपनाते हुए सामाज को आगे बढ़ा रहे हैं। समाज में एकता रखना, भाईचारा रखना ही हमलोगों ने उनसे सीखा है।

पिछली बार कोरोना था, लेकिन इस बार जैसे ही आने का मौका मिला तो हमलोग आए।  11 अक्टूबर, 1902 को जन्मे जयप्रकाश नारायण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे। वे समाज-सेवक थे, जिन्हें ‘लोकनायक’ के नाम से भी जाना जाता है। 1999 में उन्हें मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें समाजसेवा के लिए 1965 में मैगससे पुरस्कार प्रदान किया गया था। सपान महानगर महासचिव शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कहा की दिल्ली सरकार का सबसे बड़ा अस्पताल ‘लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल’ भी उनके नाम पर है।
लोकनायक जयप्रकाश की समस्त जीवन यात्रा संघर्ष तथा साधना से भरपूर रही। उसमें अनेक पड़ाव आए, उन्होंने भारतीय राजनीति को ही नहीं बल्कि आम जनजीवन को एक नई दिशा दी, नए मानक गढ़े। जैसे – भौतिकवाद से अध्यात्म, राजनीति से सामाजिक कार्य तथा जबरन सामाजिक सुधार से व्यक्तिगत दिमागों में परिवर्तन। महानगर उपाध्यक्ष शकील सैफी ने कहा की वे विदेशी सत्ता से देशी सत्ता, देशी सत्ता से व्यवस्था, व्यवस्था से व्यक्ति में परिवर्तन और व्यक्ति में परिवर्तन से नैतिकता के पक्षधर थे।
वे समूचे भारत में ग्राम स्वराज्य का सपना देखते थे और उसे आकार देने के लिए अथक प्रयत्न भी किए। उनका संपूर्ण जीवन भारतीय समाज की समस्याओं के समाधानों के लिए प्रकट हुआ, एक अवतार की तरह, एक मसीहा की तरह। वे भारतीय राजनीति में सत्ता की कीचड़ में केवल सेवा के कमल कहलाने में विश्वास रखते थे। आज के कार्यक्रम में मौजूद मुख्य लोगों में दीपक विग, शकील सैफी ,गौरव चाचरा ,दिलबर सिंह रावत, शंभू प्रसाद पोखरियाल, गौरव कुमार यादव, कुलदीप शर्मा, विकास यादव ,ओमपाल राणा, मुफ्ती मुबारक ,अजीम अली जैदी, उदयवीर, साहिल चौधरी, शिव कुमार यादव, गुड्डू शाह ,तनवीर हुसैन ,मोहम्मद शहजाद ,हिमांशु अवाना ,यस बसोया, मांगते सलमानी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Facebook Comments