प्रथम महिला शिक्षिका व समाजसेवी सावित्री वाई फुले कि जयंती मनाई गयी

पटना 3 जनवरी 2018 राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मे मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान की अध्यक्षता मे देश कि प्रथम महिला शिक्षिका व समाजसेवी सावित्री वाई फुले कि जयंती मनाई गयी। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने किया।
इस अवसर पर मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान ने कहा कि सावित्री वाई फुले देश कि न केवल प्रथम महिला शिक्षिका थी बल्कि उन्होने महिलाओं के बीच मे जो शिक्षा का अलख जगाया वह आज देश के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। आज उन्ही कि देन है कि महिलाए देश के पुरुषों के बराबर कंघो से कंधो मिलाकर देश के विकास मे अपना योगदान दे रही है। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा उनके जयंती पर उन्हे नमन करते हुये भावभिनि श्रधांजली अर्पित करता है।
इस अवसर पर मोर्चा के प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने सावित्री वाई फुले के जयंती समारोह पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी से अनुरोध किया है कि प्रदेश के सभी महिला कालेजो मे सावित्री वाई फुले कि प्रतिमा सरकार के स्तर से लगवाई जाए।
इस अवसर पर मोर्चा के प्रधान महासचिव नरेश महतो, उपाध्यक्ष डा० अशोक प्रभाकर,कुंदन  रवि वर्मा,प्रदेश अध्ययन बिनू सिंह,भोला शर्मा,अजय कुमार गुडु,मनोज पासवान, अमिताभ कुमार सिंह,रंजय कुमार,अरुण नटराज,अरुण मुसहर,गणेश यादव दिनेश निराला यादव,आदि नेताओं ने उन्हे श्रधांजली अर्पित किया।

Facebook Comments