क्या चीन की तरह पाकिस्तान से भी फंड लेती है कांग्रेस, जनता को बताए: राजीव रंजन

पटना: कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने चीन से फंडिंग के मुद्दे पर तीखे सवाल पूछे। उन्होंने कहा ” दुनिया में ऐसी कोई भी राजनीतिक पार्टी नहीं होगी जो अपने देश से दुश्मनी रखने वाले देशों से पैसे लेती हो, लेकिन कांग्रेस इस मामले में अलग है. चीन से पैसे लेने के खुलासे के बाद यह साबित हो गया है कि कांग्रेस का हाथ देश दुश्मनों के साथ है। इस शर्मनाक खुलासे के बाद वर्तमान कांग्रेस पार्टी भरोसे के लायक नहीं गयी है। इन्होंने साबित कर दिया है कि देशहित इनके लिए कोई मायने नही रखता। पैसा ही इनके लिए सब कुछ है और पैसों के लिए यह कुछ भी कर सकते हैं। कांग्रेस को बताना चाहिए कि क्या चीन की तरहवह पाकिस्तान से भी पैसे लेती है?

रंजन ने कहा ” भारत-चीन विवाद पर जिस तरह से कांग्रेस चीन के बजाए भारतीय सेना और प्रधानमंत्री मोदी पर आक्रामक  हो रही थीउसने लोगों के मन में इनके प्रति संदेह तो पहले ही पैदा कर दिया थालेकिन पहले चीन के साथ इनके गुप्त समझौते और अब उनसे चोरी-छुपे पैसे लेने के खुलासे ने सारी तस्वीर साफ कर दी है। कांग्रेस बताए कि क्या इन्ही पैसों की वजह से वह सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर अभी हालिया चल रहे भारत-चीन विवाद तक भारतीय सेना का मनोबल तोड़ने की कोशिश कर रही हैउन्हें यह बताना चाहिए कि उनके लिए पैसों का महत्व देश से ऊपर क्यों हैवह साफ करें कि पैसों के इस गोरखधंधे में सिर्फ गांधी परिवार शामिल है या पूरी पार्टी?”

Facebook Comments