श्रमजीवी विकास संगठन ने बच्चो को माक्स व पढाई लिखाई की सामग्री वितरण की

नोएडा: श्रमजीवी विकास संगठन के बैनर तले सेक्टर 65 बहलोलपुर में कूड़ा बीनने वालें बच्चो के बीच शहीदे- ए – आजम भगत सिह का 114वी जयंती मनाया गया। जिसमे बस्ती के आस पास के सैकड़ो बच्चो ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बस्ती में रहने वाले बच्चों के लिए श्रमजीवी विकास संगठन के द्वारा अपना पाठशाला की शुरुवात की गयी।

जिसके माध्यम से बस्ती में रहने वाले व आस पास के बच्चो को शिक्षा के प्रति जिज्ञासा पैदा कर उनको प्राथमिक विद्यालय से जोड़ा जा सके।ये लोग भी आगे बढ़ कर पढ़े लिखे व राष्ट्र के मुख्यधारा से जुड़ सके।इस अवसर पर नमो नारायण ने बच्चों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की आज के समय में भी मलिन बस्ती में बच्चें प्राथमिक शिक्षा से भी वंचित है, ऐसे समय में हम सभी का ये जिम्मेदारी बनती है कि ऐसे बच्चो व उनके माता पिता को शिक्षा के प्रति जागरुक किया जाये व सभी बच्चो को प्राथमिक विधालय से जोड़ा जाये।आज से श्रमजीवी विकास संगठन के द्वारा नोएडा के सभी मलिन बस्ती में अपना पाठशाला की शाखा खोली जायेगी व शिक्षा से वंचित बच्चों को पुनः प्राथमिक शिक्षा से जोड़ा जायेगा।
बच्चों को संबोधित करते हुए समाजसेवी विक्रम सेठी ने कहा कि भगत सिंह के विचारों व रास्तें पर चलते हुए देश के विकास में हम सभी को योग्यदान देना चाहिए।ताकि समता पर आधारित समाज का निर्माण कर भगत सिंह का सपना साकार किया जाये। विक्रम सेठी के द्वारा बच्चो को माक्स व पढाई लिखाई की सामग्री वितरण की गयी। इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ता हेमन्त नेगी, गोपाल वर्मा, अपना पाठशाला के शिक्षक सुबोध कुमार सूरज, यमुना, व् अन्य बस्ती के लोगो ने प्रतिभाग किया।

Facebook Comments