सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) ने इंदु गोयल को अपना मुख्य संरक्षक मनोनीत किया

नोएडा: संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने कहा कि अब तक संगठन के संरक्षक सदस्य की भूमिका निभा रही इंदु गोयल को कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से संगठन का मुख्य संरक्षक बनाने का निर्णय लिया महिला मुख्य संरक्षक होने से जहां एक ओर जागरूक महिलाओं को संगठन से जोड़ने में सहायता मिलेगी वहीं उनके अपार अनुभव का संगठन को लाभ मिलेगा।

संगठन की मुख्य संरक्षक नियुक्त किये जाने पर इंदु गोयल ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा अगला उद्देश्य महिलाओं का समूह बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना होगा साथ ही संगठन का एक काउंसलिंग सेंटर शुरू किया जाएगा जिसमें महिलाओं को कानून स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार से सम्बंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर रणवीर चंदीला, नन्दकिशोर ठाकुर, मनोज झा, गीता भाटी, वंदना झा,एकता भटनागर, रेनू बाला शर्मा, माधुरी चौहान, देवेंद्र चंदीला, विजय तंवर, ओमदत्त शर्मा, डा ओमवीर बघेल, रेहाना और अनिल भाटी मौजूद रहे।

Facebook Comments