सोशल मीडिया पर भी छाया संकल्प-रैली का जुनून और उत्साह
Date posted: 3 मार्च 2019
03 मार्च 2019, पटना। रविवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहारवासियों को संबोधित किया। बिहार भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय जी की मानें तो इस रैली में आयी भीड़ ऐतिहासिक थी। उन्होंने कहा, ‘पटना में एनडीए की संकल्प रैली ने एक नया कीर्तिमान बनाया है। यह बिहार की अब तक की सबसे सफलतम रैली थी। बिहार की जनता ने अपने प्रिय नेता श्री नरेंद्र मोदी जी को पुन: प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दे दिया है। संकल्प रैली की अपार सफलता के लिए बिहारवासियों को बधाई एवं धन्यवाद। रैली को सफल बनाने में जुटे एनडीए के सभी नेता-कार्यकर्ता भी बधाई के पात्र हैं।’
इस दौरान संकल्प रैली में आये हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह, उनका जोश और जूनून सोशल मीडिया पर भी छाया रहा। ट्विटर पर लंबे समय तक #SankalpRally #BiharwithModi, #ModiHainToMumkinHai हैशटैग ट्रेंड करता रहा। लोगों ने इस संकल्प रैली पर अपनी राय रखी।
भारतीय जनता पार्टी, जदयू और लोजपा के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ट्वीटर और फेसबुक पर रैली से सम्बंधित तैयारियों की जानकारी साझा की और मोदी की तारीफों के पुल बांधे। इसके पीछे हालांकि, भाजपा जनता के उत्साह और मोदीजी से जुड़ाव को काऱण बता रही है। लोकसभा चुनाव 2019 में सोशल मीडिया अभियान के प्रमुख नरेंद्रनाथ ओझा कहते हैं, ‘हमारी टीम ने अच्छा काम किया। उन्होंने समय पर चीजें संयोजित कीं, लेकिन जनता का उत्साह और जोश भी देखने लायक था।’
सोशल मीडिया टीम के सह-संयोजक मनन कृष्ण ने कहा, ‘हमने पेशेवर तरीके से संयोजन किया। जनता का उत्साह तो हमारे साथ था ही। हमने भी समय पर फोटो, वीडियो और संदेश देकर संकल्प रैली का जुनून सोशल मीडिया में भी साझा किया।
Facebook Comments